{"_id":"61bf7fd86dc3290e405e28ec","slug":"naitik-shivam-ankush-and-vikas-top-in-hundred-meters-race-raibaraily-news-lko609719771","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में नैतिक, शिवम, अंकुश व विकास अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में नैतिक, शिवम, अंकुश व विकास अव्वल
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर मेडल जीतने की कोशिश की।
सर्द हवा के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। प्रबंधक किशोरी लाल यादव और प्रधानाचार्य राकेश यादव ने कहा कि खेलकूद ही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र होता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है।
पहले दिन बालिकाओं की प्रतियोगिता कराई गई थी। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बालकों ने हिस्सा लिया। कक्षा 9, 10, 11 व 12 की 100 मीटर दौड़ में अंकुश, विकास, नैतिक कुमार व शिवम और 200 मीटर दौड़ में ज्ञानेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, नैतिक व शिवम तथा लंबी कूद में अंकुश, विकास, नैतिक व शिवम ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में शिवाकांत और नीलेश अव्वल रहे। रस्साकशी में आयुष और अभिषेक के नेतृत्व वाली टीम ने सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
वालीबॉल में कक्षा नौ से मनीष कुमार और कक्षा 11 से गुलशन वर्मा के नेतृत्व वाली टीमों ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर पहले और दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में विजयी हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन तौफीक अंसारी और आशीष जायसवाल ने किया। इस मौके पर रामशंकर यादव, अमर पटेल, शशिकांत साहू, संतोष प्रजापति, अमित कुमार, श्याम बिहारी, मुकेश मौर्य, डीआर पाल व सौरभ आदि मौजूद रहे।