फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nahar Nat, injured in police encounter, sent to jail

Raebareli News: जेल भेजा गया पुलिस मुठभेड़ में घायल नाहर नट

Sun, 18 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nahar Nat, injured in police encounter, sent to jail
रायबरेली। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़े गए शातिर अपराधी नाहर नट उर्फ राहुल को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। नाहर नट पर रायबरेली में चोरी, लूट के 21 और उन्नाव जिले में दो शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज हैं। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चैन का पुरवा मजरे कुम्हदौरा गांव निवासी नाहर नट चोरी के मामले में जेल में बंद चल रहा था। 13 नवंबर 2025 को पेशी के दौरान दीवानी कचहरी से पुलिस को चकमा देकर नाहर नट भाग निकला था, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ.यशवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे सर्विलांस के जरिए पता चला कि नाहर नट मटिहा-मछेछर रोड से भदोखर की तरफ जा रहा है। इसके बाद जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली नाहर नट के दाहिने पैर में लगी। उसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद शनिवार को जेल भेजा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed