{"_id":"63daaacc6993bd581e162fe4","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-73229-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खेलो इंडिया ने जीता हॉकी मुकाबले का पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खेलो इंडिया ने जीता हॉकी मुकाबले का पहला मैच
Wed, 01 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बरखंडी स्मारक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। पहला मैच खेलो इंडिया सेंटर स्टेडियम रायबरेली और आरएसएस शिवगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें 3-0 से खेलो इंडिया सेंटर ने जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मैच में नौवें मिनट पर सुनैना, 30वें व 32वें मिनट पर रिया सोनकर ने गोल किया।
दूसरा मैच रामपुर स्पोट् र्स हॉस्टल और शिवगढ़ के मध्य हुआ। रामपुर के खिलाड़ी एस. अली ने 30वें मिनट, राजन सैनी ने 31वें मिनट, शोभित ने 53वें मिनट पर गोल मारकर 3-0 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच स्टेशन स्टार क्लब बाराबंकी तथा विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ के मध्य खेला गया। बाराबंकी के कैफ ने तीसरे, 29वें, 34वें मिनट में गोल मारा, जबकि दूसरे हाफ में प्रिंस मौर्य ने 11वें मिनट पर गोल करके अपनी टीम बाराबंकी को 4-0 से जीत दिलााई।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश, बैंक प्रबंधक सुशील वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रेफरी सुनील चौधरी, कवि यादव, मनीष द्विवेदी, मो. असलम, स्कोरर आबू युसूफ, संतोष कुमार, भूपेंद्र, योगेश झा रहे। प्रधानाचार्य राज कुमार गुप्ता ने आभार जताया।