{"_id":"63d78003b526f671d6796521","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-69403-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत
Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। सवैया तिराहे के पास बाइक सवार चचेरे भाइयों ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। साइकिल सवार को भी चोटें आईं। तीनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
निरंजनपुर गांव निवासी अंकित कुमार (24) राजस्थान में मजदूरी करता है। उसकी मां माया देवी की बुधवार को मौत हो गई थी। वह गुरुवार को मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। रविवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई सनी (23) के साथ दोस्त से मिलने बहादुरपुर गांव गया था। वहां से शाम को वापस घर वापस जा रहा था। अंकित हेलमेट नहीं लगाए था। सवैया तिराहे के पास सब्जी खरीदकर घर जा रहे साइकिल सवार पुरवार सवैया निवासी झूरीलाल (55) से बाइक टकरा गई।
बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अधेड़ को भी चोटें आईं। तीनों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। सनी व झूरीलाल का इलाज किया जा रहा है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक हेलमट नहीं लगाए था। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें लगीं हैं।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के घटखोरवा का रहने वाला संतशरण (45) बाइक से घर लौट रहा था। अजीजगंज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।