{"_id":"633f1bea692c4b1f4c305ba4","slug":"murder-raibaraily-news-lko651657224","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को आत्महत्या का रूप देने क लिए पेड़ से लटका दिया था युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात को आत्महत्या का रूप देने क लिए पेड़ से लटका दिया था युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर के जरौला गांव में पेड़ से लटके मिले युवक के शव के मामले का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जरौला गांव निवासी समर (25) घर पर ही रहता था। शुक्रवार को गांव से कुछ दूर स्थित सरकारी नलकूप के पास पेड़ से उसका शव लटक रहा था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने घटना को खुदकुशी बताया था।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पहले गला दबाकर समर को मार दिया गया। इसके बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। वारदात में दो या फिर उससे ज्यादा लोग शामिल थे। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।