{"_id":"60ddfb1b8ebc3e73752131e1","slug":"murder-raibaraily-news-lko5850375169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर मां-बेटी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर मां-बेटी को मार डाला
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने घटना की पड़ताल की। जांच में पता चला है कि दहेज की खातिर आए दिन महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
अमेठी जिले के किरसनगंज मजरे शेखनगांव गांव निवासी एजाज अहमद की पत्नी सुफीना बानो (25) और ढाई वर्ष की बेटी इकराबानो का शव गुरुवार की सुबह घर के भीतर फंदे से रस्सी के सहारे संदिग्ध हालात में लटका मिला। तिलोई सर्किल के प्रभारी क्षेत्राधिकारी मनोज यादव भी मौके पर पहुंचे। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाने के नांदी गांव निवासी मृतका सुफीना के चाचा नसरुद्दीन का आरोप है कि ससुरालीजन मृतका को दहेज के लिए पहले भी कई बार प्रताड़ित कर चुके हैं। उसकी शादी को अभी चार साल ही हुए थे।
मृतका ने ससुराल में हो रही प्रताड़ना की बात बताई थी। चाचा का कहना है कि उसकी भतीजी काफी दिनों से मायके में थी। 13 फरवरी के दिन ससुरालवालों ने कोई विवाद न होने की बात कहकर सुफीना को ले गए थे।
चाचा का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की लालच में मां-बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतका के चाचा नसरुद्दीन की तहरीर पर आरोपी पति एजाज अहमद, सास सायदा, जेठ फैयाज, जेठानी शबनम और मामा सलमान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी सीओ ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।