{"_id":"606736058ebc3ec4840c7001","slug":"murder-raibaraily-news-lko5723355119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रजिस्ट्री न करने पर किसान को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रजिस्ट्री न करने पर किसान को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
दलित किसान की हत्या के बाद एसपी दफ्तर का घेराव करते परिवारीजन।
- फोटो : RAIBARAILY
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री न करने पर अनुसूचित जाति के एक किसान छीटू रैदास (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पहले प्रापर्टी डीलरों ने उसे घर बुलाकर बेरहमी से पीटा और फिर बेहोश होने पर उसे हाईवे पर फेंककर भाग गए। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवारीजनों ने पुलिस दफ्तर का घेराव किया।
सीओ सदर महिपाल पाठक, थानेदार पंकज तिवारी ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें से मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
भदोखर थाना क्षेत्र के भीमनगर मुंशीगंज निवासी छीटू की लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बे के पास ही बेशकीमती जमीन है। प्रापर्टी डीलरों ने छीटू से जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी।
विज्ञापन
रजिस्ट्री का समय समाप्त होने के बाद प्रापर्टी डीलर फिर से दलित किसान पर रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहे थे। छीटू रजिस्ट्री करने से इंकार कर रहा था। सुबह प्रापर्टी डीलरों ने छीटू को शहीद स्मारक स्थित अपने आवास पर बुलाया।
बताते हैं कि छीटू की जमकर पिटाई की, जिससे वह मरणासन्न हो गया। इसके बाद छीटू को बेहोशी की हालत में हाईवे पर फेंककर भाग गए। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस छीटू को बेलाभेला सीएचसी ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
किसान की मौत की सूचना पर परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने पुलिस दफ्तर का घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
उनका कहना था कि यह मामला कई दिन से चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ सदर ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर परिवारीजनों को शांत कराया।
थानेदार पंकज तिवारी ने बताया कि बेटे राकेश की तहरीर पर मुंशीगंज निवासी प्रापर्टी डीलर ओमप्रकाश उर्फ बाबा भट्टी, आनंद सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें ओम प्रकाश को पकड़ लिया गया है।
महज चार बिस्वा जमीन की खातिर कत्ल
दलित किसान की हत्या से परिवारीजनों में आक्रोश है। पुलिस दफ्तर में पिता की हत्या से बिलख रही बेटी लली का कहना था कि प्रापर्टी डीलर आए दिन पिता को परेशान कर रहे थे। महज चार बिस्वा जमीन की खातिर कत्ल कर दिया। ये लोग पैसा नहीं दे रहे थे। जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। बेटे राकेश का कहना है कि मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सदर का कहना है कि चार विस्वा जमीन की खातिर कत्ल किए जाने की बात सामने आई है।
जमीन की रजिस्ट्री न करने पर दलित छीटू रैदास की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। बेटे की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रापर्टी डीलर ओम प्रकाश को पकड़कर घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। वैसे मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद दलित छीटू की मौत की असल वजह सामने आएगी। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक