{"_id":"6012fdc88ebc3e33f61094f2","slug":"murder-raibaraily-news-lko5620332137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, बैग की बेल्ट से लटका हुआ था शव, मुंह में ठूंसी मिली टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, बैग की बेल्ट से लटका हुआ था शव, मुंह में ठूंसी मिली टोपी
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद जांच करते सीओ इंद्रपाल सिंह।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। विशुनखेड़ा गांव स्थित बाग में गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त सरेनी के गांव कोड़री मजरे रालपुर निवासी राहुल कुमार (22) के रूप में की।
पुलिस की मानें तो युवक का शव बैग की बेल्ट के सहारे पेड़ की डाल से लटक रहा था। शव के मुंह में ऊनी टोपी ठूंसी हुई थी। उसी पेड़ के नीचे एक बैग भी रखा मिला। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम की डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठे किए।
राहुल कुमार (22) पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार सरेनी थाना क्षेत्र के कोड़री मजरे रालपुर का रहने वाला था। भाई पंकज ने बताया कि मृतक राहुल दिल्ली शहर में ड्राइवर था। दीपावली के करीब वह दिल्ली गया था। वह दिल्ली से मंगलवार को अपनी बहन के घर बीघापुर पहुंचा।
विज्ञापन
बुधवार को दिन में करीब तीन बजे वहां से चला था। शाम सात बजे उसकी भाई से बात भी हुई थी। लेकिन इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ था। बैग के बेल्ट से इतना भारी शरीर नहीं लटक सकता है। हालांकि पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।