फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder of innocent boy sleeping with mother, dead body thrown in well

मां के साथ चारपाई पर सो रहे मासूम की हत्या, कुएं में फेंका शव

Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murder of innocent boy sleeping with mother, dead body thrown in well
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरजोरखेड़ा मजरे ढोढवापुर गांव में सोमवार रात तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया। बच्चे के गायब होने पर हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान घर से 300 मीटर दूरी पर कुएं में बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी पर सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों से घटना की बाबत पूछताछ की और जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर निवासी सुखमीलाल रावत शाम को भोजन करने के पश्चात परिवार के साथ छत पर लेट गया। देर रात 2.47 बजे खेतों की रखवाली के लिए खेत चला गया। तड़के चार बजे सुखमीलाल की पत्नी दुलारी की नींद खुली तो उनके साथ सोया बेटा कुलदीप (3) चारपाई से गायब था। दुलारी ने देखा तो जीने लेकर नीचे तक के सभी दरवाजे खुले थे। बेटे के गायब की सूचना मिलने पर गदागंज थानेदार धीरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन कराई। शाम को घर से कुछ दूरी स्थित कुएं में कुलदीप का शव मिलने से सनसनी फैल गई। होंठ के पास चोट के निशान पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि पहले मासूम को अगवा किया गया और फिर हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया। सीओ का कहना है कि मासूम का शव कुएं में पाया गया है। उसके हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। मासूम बेटे की हत्या से मां दुलारी के आंसू नहीं थम रहे हैं। दुलारी ने बताया कि वह और उनके पति सुखमी लाल, बेटी संगीता (10), सरोज (5) छत पर लेटे थे। बड़ा बेटा संदीप (18) दूसरे घर में अपने बाबा सुंदरलाल के साथ लेटा था। दुलारी ने बताया कि पति के जाने के बाद उन्होंने बेटे को दूध पिलाया और बेटे के साथ चारपाई पर सो गई।

सुबह चार बजे नींद खुलने पर बेटा चारपाई पर नहीं था और सभी दरवाजे खुले थे, जबकि उनके पति जीने का दरवाजा बाहर से बंद करके गए थे। पता नहीं बेटा गायब कैसे हुआ। लोगों का कहना है कि मासूम के हत्या की जांच करके कातिलों को जल्द जेल भेजा जाए। पुलिस का दावा है कि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल बिंदुवार की जा रही है। जल्द मर्डर की हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed