फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mud wall fell in the Rain, the young man's death, father injured

बारिश में गिरी कच्ची दीवार, युवक की मौत, पिता घायल

Thu, 21 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 21 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mud wall fell in the Rain, the young man's death, father injured
रायबरेली में बुधवार को बछरावां थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मकान की कच्ची दीवार गिरने के बाद मलवे को देखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार तड़के बारिश में भीगी कच्ची दीवार छप्पर समेत ढह गई। वहां पर सो रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां बेटे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और पिता की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने तहसील में शव रखकर जमकर हंगामा किया। अफसरों के मदद दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के असहनजगतपुर गांव का मूल निवासी राम सनेही (45) महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव अपनी ससुराल में रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र में जमकर बारिश हुई थी। रात में रामसनेही और उसका बेटा अमित कुमार (18) कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। बुधवार भोर में अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए। पूर्व प्रधान संतलाल के साथ आसपास के ग्रामीणों ने मलवा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और घायलों को सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं राम सनेही को जिला अस्पताल रेफर दिया। युवक की मौत पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सीएचसी से उसका शव उठा ले गए और तहसील परिसर में रखकर हंगामा करने लगे। भुक्तभोगी परिवार को पांच लाख के मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।


तहसीलदार रामशंकर वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार कृपाशंकर श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया, तो ग्रामीण शांत हुए। उधर, घटना की सूचना पर एसडीएम रामअक्षयवर और सीओ सत्यपाल सिंह व बछरावां थानेदार विमल सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed