फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Model Shraddha Dubey had reached Raebareli via Nepal

Raebareli News: नेपाल के रास्ते रायबरेली पहुंची थी मॉडल श्रद्धा दुबे

Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Model Shraddha Dubey had reached Raebareli via Nepal
रायबरेली। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश जारी है। इस बीच पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा नेपाल के रास्ते रायबरेली पहुंची थी। यहां करीब तीन घंटे रुकने के बाद वह पीले रंग की कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को उसके रायबरेली आने की जानकारी मिलने पर तलाश शुरू की गई लेकिन वह हाथ नहीं आई। उसके रायबरेली पहुंचने और यहां से लखनऊ जाने के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। श्रद्धा रायबरेली शहर के रामजीपुरम मोहल्ले की रहने वाली है। यहां उसके पिता, सौतेली मां और भाई रहते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा के रायबरेली पहुंचने को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। दावा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह नेपाल से भारत में दाखिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार से कुशीनगर सीमा होते हुए रात करीब 8:40 बजे रायबरेली बस स्टेशन पहुंची। बताया जा रहा है कि वह जिस कार से आई थी, उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद टैक्सी से शहर के सारस तिराहे पहुंची और वहां से किराये पर अर्टिगा कार ली।


सूत्रों का दावा है कि पीले रंग की कार से हाईवे के रास्ते वह रात करीब 12 बजे लखनऊ की सीमा में दाखिल हो गई। पुलिस को उसके रायबरेली आने की जानकारी मिलने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। हालांकि, रायबरेली में करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान श्रद्धा किन लोगों से मिली और यहां आने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा के रायबरेली आने और यहां से रवाना होने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed