फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC polls on March 3

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 3 मार्च को

Sun, 31 Jan 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिले में ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए 7 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य विधान परिषद (एमएलसी) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


8 फरवरी को एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 3 मार्च को मतदान के बाद 6 मार्च को मतगणना होगी।

ब्लॉक प्रमुख के 18 पदों के लिए 5 फरवरी को नामांकन, 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को मतदान के बाद मतगणना होगी। इसी के साथ ही एमएलसी के चुनाव के लिए धमाचौकड़ी शुरू हो जाएगी।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 8 फरवरी को एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 15 फरवरी तक नामांकनपत्र जमा होंगे।

16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 18 फरवरी को नाम वापसी होगी। 3 मार्च को मतदान के बाद 6  मार्च को मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए प्रक्रिया को पूरी कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं 7 फरवरी को होने वाले ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा फोटोयुक्त पहचानपत्र भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि यदि प्रमाणपत्र व परिचयपत्र साथ नहीं लाए तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान परिसर में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed