फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   mlc election

चुनाव प्रचार थमा, कल एमएलसी चुनेंगे 2480 वोटर

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mlc election
रायबरेली। विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए गुरुवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन मतदान कराने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नौ अप्रैल को सभी ब्लॉक कार्यालयों में कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। जिले में 2480 वोटर अपना एमएलसी चुनेंगे।
विज्ञापन

जिले में एमएलसी पद के लिए गुरुवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। शाम से शराब की सभी दुकानें भी बंद करा दी गईं हैं। ये दुकानें नौ अप्रैल को मतदान का काम पूरा होने के बाद ही खुलेंगी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को आठ अप्रैल की सुबह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुलाया गया है। यहीं से पोलिंग पार्टियां ब्लॉक कार्यालयों के लिए रवाना की जाएंगी।
एमएलसी पद के लिए जिले में 2480 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नौ अप्रैल को जिले के 18 ब्लॉक कार्यालयों में बनाए गए बूथों पर वोटर मतदान करेंगे। नौ अप्रैल को मतदान के बाद 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी।

ये वोटर कल करेंगे मताधिकार का प्रयोग
जन प्रतिनिधि संख्या
प्रधान 987
बीडीसी 1300
नगर निकायों के सभासद 98
नगर पालिका के सभासद 35
जिला पंचायत सदस्य 52
विधायक 07
सांसद 01
कुल 2480
एमएलसी पद के लिए मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियां सभी ब्लॉक कार्यालयों में पहुंचेंगी। नौ अप्रैल को कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रचार भी गुरुवार की शाम थम गया है।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed