{"_id":"5da0d6d28ebc3e93a8447310","slug":"mla-aditi-leaves-impression-in-taiwan-among-asian-leaders-raibaraily-news-lko4863445114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई नेताओं के बीच ताइवान में विधायक अदिति ने छोड़ी छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाई नेताओं के बीच ताइवान में विधायक अदिति ने छोड़ी छाप
विज्ञापन
रायबरेली। ताइवान में 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित युशान फोरम : इनोवेशन एंड प्रोग्रेस एशियाई संवाद में रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भी भाग लिया। उन्होंने एशियाई नेताओं के बीच अपनी बात बेबाकी से प्रस्तुत कर छाप छोड़ी।
इस संवाद का उद्देश्य एशियाई देशों के सहयोग के लिए बहुमुखी अवसरों का विस्तार करना और विचारों, प्रतिभाओं, प्रौद्योगिकियों और सामाजिक पहलुओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है।
कार्यक्रम में विधायक अदिति सिंह ने राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल पर ध्यान आकर्षित किया। सामाजिक असमानता पर ध्यान देने के साथ समावेशी अर्थव्यवस्था का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में एशिया के नेताओं, विचारकों और युवा नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
समान विचारधारा वाले अन्य देशों को भी बातचीत में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। फोरम में 20 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिसमें अर्थव्यवस्था और व्यापार, मानव संसाधन, तकनीकी नवाचार, गैर सरकारी संगठन, थिंक टैंक सहयोग और युवा संवाद जैसे सत्र आयोजित हुए।
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, व्हाइट हाउस की पूर्व प्रवक्ता सारा हुकाबी सैंडर्स, भारत के पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन जैसी शख्सियतों ने भी युशान फोरम में बात रखी।
दो दिवसीय फोरम का आयोजन ताइवान-एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन ने किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, अमेरिका, वियतनाम आदि देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सदर विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने ताइवान प्रवास के अनुभव को साझा किया। उन्होंने ताइवान की यात्रा का जिक्र किया। महिलाओं की सुरक्षा एवं स्थानीय लोगों के अतिथि सत्कार की सराहना की।