फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Missing youth's body found in a pond

Raebareli News: लापता युवक का तालाब में मिला शव

Thu, 12 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 12 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in a pond
सलोन (रायबरेली)। राजापुर कटेहा गांव के किनारे बुधवार सुबह तालाब में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शव छह माह पूर्व गांव से लापता हुए धर्मेश (19) पुत्र राम दुलारे का है।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतक के बड़े भाई ने कपड़ों से अपने छोटे भाई के रूप में शव की पहचान की है। युवक की मौत होने की सूचना मिलने ही परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शव शंकर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक छह माह पहले गायब हुआ था। तालाब में मिला शव महज चार पांच दिन पुराना लग रहा है। सवाल यह है कि युवक को किसी ने आते जाते नहीं देखा। लोग युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed