फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minor boom due to excess water, 100 bigha crop submerged

पानी अधिक आने से माइनर उफनाई, 100 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Minor boom due to excess water, 100 bigha crop submerged
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में बारिश के साथ सिंचाई विभाग ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पानी की मांग न होने के बावजूद माइनरों में पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

खीरों क्षेत्र में पुलिया पटी होने से माइनर उफना गई। इससे खेतों में पानी भर गया। आसपास के खेतों में बोई गेहूं की फसल में पानी भर गया।
शारदा सहायक पुरवा ब्रांच उन्नाव से निकली किसुन खेड़ा माइनर में मथुरा खेड़ा गांव के पास सड़क में पुलिया बनी है। पुलिया की ह्यूम पाइप मिट्टी से पटी है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व सिल्ट सफ ाई के दौरान पुलिया के अंदर मिट्टी की सफाई नहीं की गई। इसके चलते माइनर में पानी आने के बाद आगे नहीं जा रहा है। इससे माइनर में पानी भरने के बाद कही पटरियों के ऊपर से तो कही पटरियों के रिसाव से किसानों के खेतों में पानी भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, राम मोहन यादव, धीरज कुमार ने बताया कि दो दिन से बरसात हो रही है। इससे पानी की मांग नहीं है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग पानी छोड़ रहा है। जब मांग रहती तो पानी नहीं मिलता।
शारदा सहायक उन्नाव खंड के अवर अभियंता सौरभ यादव ने बताया कि माइनर का पानी खेतों में जाने की जानकारी नहीं है। शीघ्र कर्मचारियों को भेज कर नहर पटरी को ठीक कराया जाएगा। पाइप में जमी मिट्टी को हटवाया जाएगा।
फिर उफनाई कितूली माइनर, जलभराव
गदागंज। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली कितूली माइनर एक सप्ताह में दूसरी बार उफनाकर कट गई। इससे आसपास के खेतों में बोई गेहूं की फसल में पानी भर गया। किसान संतोष त्रिवेदी, रामनरेश यादव, राजेंद्र देव सिंह, सुरेंद्र देव सिंह, शिवराम यादव, उदयभान यादव, लाल बहादुर यादव, परमेश्वर ने बताया कि एक सप्ताह में दूसरी बार माइनर उफनाई है। किसानों ने बताया कि सिल्ट सफाई में खानापूरी की गई है।

पटरियां जर्जर हैं। शुक्रवार को कितूली गांव के पास माइनर उफनाकर कट गई। इससे गेहूं की फसल में पानी भर गया। शिवराम यादव, उदयभान यादव, लालबहादुर यादव, रंजनलाल धोबी, रमेश धोबी, जागेश्वर, राजेश यादव, विकास यादव ने माइनर का पानी रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed