{"_id":"61cb49a8a60ea279ab351ae4","slug":"mini-truck-collided-with-an-electric-pole-disrupted-power-supply-raibaraily-news-lko6109678146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराया मिनी ट्रक, विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकराया मिनी ट्रक, विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड मंगलवार को एक ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास के मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
ट्रक चालक समीम निवासी बहादुरगंज कस्बे के चिकमंडी से जानवरों का दाना लादकर फतेहपुर जा रहा था। तभी पौशाला के निकट उसका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के तार नीचे तक लटक गए, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तारों को काटकर आवागमन बहाल कराया। खंभे के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।