{"_id":"63090b0b0a7b282661151afd","slug":"meeting-raibaraily-news-lko6453774128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सोनिया समेत 38 जनप्रतिनिधियों को भेजा न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सोनिया समेत 38 जनप्रतिनिधियों को भेजा न्योता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के लिए हर तीसरे महीने होने वाली जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक नौ माह बाद रविवार को होगी।
अमेठी से सांसद व दिशा की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सांसद व दिशा की उपाध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 38 जनप्रतिनिधियों को न्योता भेजा गया है। किसी के भी प्रतिनिधि को बैठक में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस बैठक में जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती 21 नवंबर को दिशा की बैठक हुई थी। इसके बाद चुनाव होने के कारण समय से बैठक नहीं हो पाई थी।
दिशा की चेयरमैन व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बैठक को लेकर पहले ही कार्यक्रम आ चुका है। 28 अगस्त को बचत भवन के सभागार में यह बैठक होगी। सांसद सोनिया गांधी के अलावा सभी विधायकों, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुखों, नामित जनप्रतिनिधियों समेत 38 लोगों को न्योता भेजा गया है।