फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   meeting

महिला आयोग की अध्यक्ष ने 1250 महिलाओं को दिए प्रमाणपत्र

Wed, 03 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
meeting
प्रमाण पत्र देती राज्यमहिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम व अन्य। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। राही ब्लॉक के बेलाभेला में मिशन शक्ति के तहत महिला सुनवाई व जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने 1250 महिलाओं को आवासीय पट्टे, राशन दुकान सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने श्रम विभाग की ओर से मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना में सविता रानी को 5.25 लाख, बिटूला को आवास सहायता योजना के तहत 50 हजार, चिकित्सा सहायता योजना में राजकुमारी को तीन हजार रुपये, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में अनवरी बेगम को 1200, नगमा बानो को मातृत्व शिशु एवं बालिका आशीर्वाद योजना के तहत 38,875 रुपये की धनराशि का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

विमला बाथम ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन महिलाओं के जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करके महिलाएं लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि छात्रा, महिलाएं अच्छे सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए आगे बढ़े। अभिभावक बालिकाओं के सपनों को पूरा करने में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक गोयल ने कहा कि सभी ब्लाकों में महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराकर उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है। वन स्टाप सेंटर की स्थापना करके महिलाओं की मदद करके उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
सीडीओ ने कहा कि मनरेगा में 87493 महिलाओं को रोजगार दिया गया है। 4972 महिलाओं को पीएम और 152 को सीएम आवास का लाभ दिया गया है। आजीविका मिशन में 5493 स्वयं सहायता समूहों का गठन करके 55630 को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया है।

इसके अलावा अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा व जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed