{"_id":"60e34ba58ebc3e9e7f6f9223","slug":"medicines-and-kits-distributed-to-filarial-patients-raibaraily-news-lko585630437","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया के रोगियों को बांटी औषधि व किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया के रोगियों को बांटी औषधि व किट
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। सीएचसी की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन कस्बा स्थित महाराणा प्रताप महिला डिग्री कॉलेज में किया गया। यहां सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने फाइलेरिया के रोगियों को औषधि के साथ किट का वितरण किया।
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आशा बहू गांवों में घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा का वितरण कर रही हैं।
वेक्टर बार्न डिसीज के अपर निदेशक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक संक्रामक बीमारी है। यह मच्छरों से फैलता है और जिले में इस समय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोगियों को सुरक्षा की जानकारी देने के साथ किट भी मुहैया कराई जा रही है। इस मौके पर स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ध्रुव प्रसाद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी रितु श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य पांडेय, ललित कुमार, अतुल कुमार, श्रवण दीक्षित व अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।