फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Medical studies in AIIMS will start from this month

एम्स में मेडिकल की पढ़ाई इसी माह से

Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical studies in AIIMS will start from this month
रायबरेली। चिकित्सा क्षेत्र में जिले में एक और कड़ी जुड़ने वाली है। वैसे तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जुलाई 2020 में ही मेडिकल कॉलेज और 100 बेड का अस्पताल शुरू होना था लेकिन कोरोना के कहर के कारण देरी हो गई। अब इसी माह 20 जुलाई से पहले हॉस्पिटल का शुभारंभ हो सकता है। तारीख की घोषणा स्वास्थ्य मंत्रालय से जल्द ही होने वाली है।
विज्ञापन

शहर से सटे दरियापुर स्थित एम्स में 1400 छात्रों की क्षमता के छात्रावास व स्टाफ के लिए आवास का काम पूरा होने के बाद 13 अगस्त 2018 से ओपीडी शुरू हुई थी। अब तक करीब दो लाख से अधिक रोगियों को यहां ओपीडी का लाभ दिया गया है। करीब 278 करोड़ की लागत से 600 बेड के एम्स हॉस्पिटल (चिकित्सीय परिसर) का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में मेडिकल कॉलेज और 100 बेड का अस्पताल शुरू करने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद अस्पताल का शुभारंभ नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक एम्स में एमबीबीएस के दो बैचों की पढ़ाई शुरू कराई जा चुकी है। अब कोरोना का कहर थमने के बाद मेडिकल कॉलेज के साथ ही 100 बेड का अस्पताल शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय से 20 जुलाई से पहले किसी भी दिन अस्पताल शुरू कराने के लिए अनुमति मिल सकती है।
स्टाफ की भर्ती के लिए मंत्रालय से पहले ही पद स्वीकृत हो चुके हैं। ज्यादातर पद भरे भी जा चुके हैं। मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर और गैस मैनाफोर्ड का काम भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा हॉस्पिटल के लिए संसाधनों को जुटाने का काम भी लगभग पूरा होने वाला है।
एम्स में मेडिकल कॉलेज और 100 बेड का हॉस्पिटल शुरू करने के लिए 550 से अधिक नर्सिंग स्टाफ की भर्ती पहले ही पूरी हो चुकी है। सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी आ चुके हैं। पिछले सप्ताह 14 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है। सेवा प्रदाता से अन्य फैकल्टियों को भरने का काम 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि यह तारीख 28 जून तक थी लेकिन उसे बाद में बढ़ा दिया गया।

एम्स के रजिस्ट्रार/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण एम्स के मेडिकल कॉलेज और 100 बेड के हॉस्पिटल को शुरू कराने में देरी हुई। जुलाई में अस्पताल शुरू कराया जाना है। इसी सप्ताह तारीख की घोषणा मंत्रालय से होगी। हालांकि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू कराने के लिए तैयारियों को लगभग पूरा कराया जा चुका है। शेष काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed