फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Medical store raided in Lalganj, medicines worth 65 thousand caught

लालगंज में मेडिकल स्टोर पर छापा, 65 हजार की दवाएं पकड़ी

Sat, 19 Dec 2020 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Medical store raided in Lalganj, medicines worth 65 thousand caught
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के निर्देश पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के खिलाफ अभियान के लिए गठित ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने शुक्रवार को लालगंज कस्बा स्थित तनु मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर 65 हजार रुपये से अधिक कीमत की दवाएं और कॉस्मेटिक बरामद किया गया। चार संदिग्ध दवाओं के नमूने सील करके दवाओं व कॉस्मेटिक को सीज करके जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

संचालक के खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकने के लिए सहायक आयुक्त (औषधि) मनोज कुमार ने जिले के ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी, औषधि निरीक्षक सीतापुर नवीन कुमार और औषधि निरीक्षक लखीमपुर खीरी सुनील कुमार रावत की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम शुक्रवार को लालगंज पहुंची। टीम ने तनु मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक मनोज अवस्थी औषधि लाइसेंस से संबंधित कोई पत्रावली प्रस्तुत नहीं कर पाया। दुकान से करीब 65 हजार की औषधियों एवं कॉस्मेटिक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।

चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भी सील करके जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला अलीगंज लखनऊ भेजा गया। ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी ने बताया कि बिना लाइसेंस के दवाएं व कॉस्मेटिक मिली है। ड्रग एक्ट 1940 की धारा 18, 27 के तहत सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed