फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MBBS second batch will start from January 2021

जनवरी 2021 से शुरू होगी एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई

Fri, 18 Dec 2020 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
MBBS second batch will start from January 2021
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दूसरा बैच जनवरी 2021 से शुरू हो जाएगा। 4 जनवरी से पढ़ाई शुरू कराने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। काउंसलिंग में 79 अभ्यर्थियों ने सीटें भी लॉक कर दी है।
विज्ञापन

एम्स के रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि 29 अगस्त 2019 को एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ था। पहले बैच के लिए 50 सीटें रखी गई थीं। एम्स प्रशासन ने दूसरे बैच में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 100 सीटों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

हालांकि दूसरे बैच की पढ़ाई पहले ही शुरू हो जानी थी, लेकिन कोरोना के संक्रमण के कारण दूसरा बैच शुरू कराने में देरी हुई। दिल्ली में एमबीबीएस सीटों के लिए परीक्षा व रिजल्ट घोषित होने के बाद एम्स में काउंसलिंग शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में काउंसिंग में अब तक एमबीबीएस के 79 छात्र-छात्राओं ने सीटें लॉक कर दी है। काउंसलिग अभी भी जारी है। एम्स प्रशासन जनवरी 2021 के पहले सप्ताह से दूसरे बैच की पढ़ाई के प्रयास में है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एम्स में जल्द ही मेडिकल कॉलेज और 100 बेड का हॉस्पिटल शुरू होने वाला है। जनवरी 2021 में ही अस्पताल को भी शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोफेसरों और सहायक प्रोफेसरों के काफी पद भरे भी जा चुके हैं। अन्य संसाधन भी आ चुके हैं।
एम्स में 1400 छात्रों की क्षमता के छात्रावास व स्टाफ के लिए आवास का काम भी पूरा हो चुका है। करीब 278 करोड़ की लागत से 600 बेड के एम्स हॉस्पिटल (चिकित्सीय परिसर) बनाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। पिछले कई महीने से 158 फैकल्टियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई के लिए काउंसलिंग चल रही है। अब तक 100 में से 79 सीटें लॉक हो चुकी हैं। जनवरी 2021 में पढ़ाई शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल को भी शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है।- प्रो. अरविंद राजवंशी, निदेशक एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed