फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर में मचा कोहराम

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चितवनिया गांव निवासी सोनी उर्फ कोमल का विवाह छह फरवरी 2018 को दीपक कुमार के साथ हुआ था। ससुराल वालों के मुताबिक शादी के तकरीबन दो वर्ष बाद उसे एक बेटा हुआ, तबसे वह काफी कमजोर हो गई। उसका उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हालत ज्यादा बिगडने पर उसे शिवगढ़ सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता शिवकुमार निवासी घरकुइंया थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि जब से पुत्री का विवाह हुआ है, तभी से दामाद दीपक व सास उसे आए दिन दहेज की मांग पर पीटा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर पुत्री अधिकतर मायके में ही रहती थी। मंगलवार सुबह पहले कोमल की तबीयत खराब होने और उसके बाद मौत की सूचना दी गई। बताया, दामाद दीपक का कहीं प्रेम प्रसंग भी था। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed