{"_id":"680fd4f5222645c193044d37","slug":"married-woman-accused-of-being-killed-and-hanged-raebareli-news-c-101-1-slko1031-132029-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विवाहिता को मारकर लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विवाहिता को मारकर लटकाने का आरोप
Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। दहेज में बाइक और सोने की चेन न मिलने पर एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। भाई की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के राधागंज निवासी महताब के मुताबिक बहन आफरीन (22) की शादी दो साल पहले रायबरेली के पुरानी गांव निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। 28 अप्रैल को बहनोई सद्दाम का फोन आया कि बहन ने खुदकुशी कर ली है। मौके पर आया तो देखा कि बहन का शव फंदे से लटक रहा है। दाहिना पैर जमीन पर रखा था, जबकि बायां पैर तख्त पर रखा था।
महताब ने बताया कि बहनोई सद्दम, सास जीनत, ननद शबनम, नंदोई सत्तार, चचिया ससुर नसीम बहन को दहेज की खातिर मारते-पीटते थे। बाइक व सोने की जंजीर की मांग पूरी न करने पर बहन को मार डाला और फिर शव को फंदे से लटका दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कराया जा रहा है।