फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Markets buzz with Karwa Chauth shopping

Raebareli News: करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार

Fri, 10 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with Karwa Chauth shopping
करवाचौथ को लेकर मिट्टी के करवा पसंद करती महिलाएं।
रायबरेली। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है। शुक्रवार को करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाएं बाजार में खरीदारी करती दिखीं। साड़ी, कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानों में महिलाओं ने खरीदारी की। बाजार में सबसे अधिक भीड़ साड़ियों की दुकानों पर रही। हालात ये है कि दुकानों पर बैठने तक की जगह नहीं है।
विज्ञापन


भीड़ के कारण कुछ ग्राहक खड़े-खड़े ही साड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं। इस वर्ष जोधपुरी चुनरी के साथ सिल्क व टिशू बनारसी साड़ियों की मांग सबसे अधिक है। दुकानदारों के पास विभिन्न डिजाइनरों की साड़ियों का स्टॉक उपलब्ध है। परंपरागत लाल रंग की साड़ियों का चलन नई दुल्हनों में अब भी कायम है।
विज्ञापन


महिलाएं रंग और स्टाइल को भी पसंद कर रही हैं। रेडीमेड गाउन, एंब्रायडरी के साथ डिजाइनर साड़ियां दुकानों पर हैं। लाल रंग के साथ इस बार नीला रंग भी महिलाएं खरीद रही हैं। इन रंगों के साथ ही लाइट शेड्स और पेस्टल टोन की साड़ियां भी खूब खिल रही हैं। गार्डन सिल्क, शिफॉन को भी खास पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साड़ियों के दाम की बात की जाए तो दो हजार से लेकर 20 हजार तक की साड़ियां बाजार में हैं। महिलाओं ने साज शृंगार के लिए चूड़ियां भी खरीदीं। कलीरें लगी चूड़ियां खास पसंद की गईं। ग्रामीण क्षेत्र में लॉक से बने कड़े खरीदे गए। इन्हें शुभ माना जाता है।


मिट्टी के करवा की जमकर हुई खरीदारी
मिट्टी के करवा की बृहस्पतिवार को जमकर खरीद की गई। 20 रुपये लेकर 100 रुपये तक बाजार में करवा बिके। इस बार बाजार में डिजाइनर करवा भी आए हैं, जिन्हें महिलाओं ने पसंद किया। चांदी के दाम बहुत अधिक होने से इनकी खरीद कम रही। चांदी के कम वजन के करवा की कीमत 8 हजार रुपये तक है। अलग-अलग रेंज में भी करवा सराफा बाजार में हैं। इसी तरह स्टील और पीतल के करवा भी खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed