{"_id":"5f13347d8ebc3e63da15908f","slug":"market-offices-closed-in-lockdown-raibaraily-news-lko5313720125","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 घंटे के लॉकडाउन में सड़कें सूनी, बाजार-दफ्तर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 घंटे के लॉकडाउन में सड़कें सूनी, बाजार-दफ्तर बंद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 55 घंटे के लॉकडाउन में शनिवार को शहर से लेकर गांव तक सड़कें सूनी रहीं। हालांकि हाईवे पर लोगों का आवागमन देखने को मिला। माल वाहनों का आवागमन जारी रहा। शहर में ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी गई। जरूरी स्थानों पर सफाई कार्य के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी हुआ। शहर के कांप्लेक्स सहित अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। जिले में हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही। बिना मास्क के मिले लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
जिले में शनिवार को 55 घंटे के दूसरे लॉकडाउन में भी लोगों ने काफी एकजुटता दिखाई। सड़कों पर सन्नाटे के साथ ही पुलिस वाले ही नजर आए। इक्का-दुक्क लोग घरों से बाहर निकले लेकिन उन्हें आगे जाने के लिए पुलिस को कारण बताना पड़ा। मेडिकल स्टोरों को छोड़ लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा, अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन आदि स्थानों पर कोतवाल अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें मुस्तैद रहीं। शहरी व ग्रामीण हाट-बाजार, गल्लामंडी व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। मालवाहक का आवागमन जारी रहा।
जिले में जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहे। कोरोना सुरक्षा को लेकर चल रहा कोविड सर्विलांस अभियान जारी रहा। शहर में सैनिटाइजेशन का काम भी कराया गया। जरूरी स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा बिना वजह सड़कों पर मिले लोगों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। ज्यादातर लोगों को वापस भी लौटाया गया।
विज्ञापन
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि शनिवार को जिले भर में लॉकडाउन रहा। इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया। घर से निकले लोगों को पुलिस ने रोककर घर से निकलने के संबंध में जानकारी भी ली। सोमवार की सुबह पांच बजे तक के लिए जिले भर में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। जरूरी को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा।