फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Many houses fell in Dih, Rahi, Jagatpur area

डीह, राही, जगतपुर क्षेत्र में गिरे कई मकान

Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Many houses fell in Dih, Rahi, Jagatpur area
रायबरेली। कई दिनों से हो रही बारिश थम गई, लेकिन घर गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। कोई पॉलीथिन रखकर गुजर बसर कर रहा है तो कोई पड़ोसी के यहां शरण लिए है। राही ब्लॉक क्षेत्र के कलसहा गांव में रामसजीवन का मकान गिर गया। पत्नी माधुरी, बेटा शिवम, बेटी श्वेता, अनीता, बबिता, रानी के साथ किसी तरह पॉलीथिन रखकर गुजर बसर कर रहा है। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन किया है। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के पूरे माली मजरे सिद्धौर गांव में बारिश के चलते लालू सैनी का मकान ढह गया, जिस समय घर गिरा, उस समय सभी लोग बाहर थे। पीड़ित ने बताया कि घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

डीह व डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार सलोन ब्लॉक के दरसवां गाव में हो बरसात के कारण 26 लोगों के कच्चे मकान ढह गए। केशलाल, रोहित, संतोष, रामसजीवन, राजेंद्र, रविंद, मुकेश, संगीता, अर्जुन, शकील, बेनीमाधव, रामऔतार, बसंत, रंजीत, राधेश्याम, असलम, कामता, बचाना, श्रीमती, लक्ष्मण, जरीना, धीरेंद्र सिंह, रमेश, रामकेश आदि पीड़ित परिवारों के सामने सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि जांच कराकर सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में तेलियानी गांव में 50 गरीबों के मकान ढह गए। बसंतलाल पैर से दिव्यांग है। कोठरी गिरने से वह खुले आसमान के नीचे आ गया है। इसी तरह राजवती, शीतला प्रसाद, वंदना, बबलू वर्मा, राजकली, जगदीश, प्रीति, रामनाथ, गयादीन, राजेंद्र, दल बहादुर, उमाशंकर, नीलम समेत 50 लोगों के मकान गिर गए। जायस प्रतिनिधि के अनुसार पूरे जकीजान मजरे बहादुरपुर गांव निवासी राजू का कच्चा मकान गिरकर गया। पीड़ित परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज मजरे मवई आलमपुर निवासी शमशाद के मकान में पानी भरने के कारण वह अपनी पत्नी रेशमा और तीन बच्चों के साथ सड़क के किनारे पॉलीथिन रखकर गुजर बसर कर रहा है। बीडीओ बहादुरपुर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed