फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   man was killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

Mon, 09 Jan 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 09 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
man was killed in mysterious circumstances
मृत - फोटो : getty images
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक अधेड़ की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर के उसे मृत घोषित करने के बाद, घर वाले शव लेकर भाग गए। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


महराजगंज कस्बे के रहने वाले राम सजीवन (50) को लेकर घर वाले जिला अस्पताल पहुंचे थे। ईएमओ डॉ. अतुल पांडेय ने उसका परीक्षण किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ शव को मर्च्युरी में रखकर पुलिस को सूचना देना चाहते थे, लेकिन घर वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


आनन-फानन अधेड़ का शव लेकर वहां से चले गए। डॉक्टर का कहना है कि अधेड़ की मौत कैसे हुई, इस बारे में परिवारीजनों ने कुछ नहीं बताया। मौत की बात सुनते ही शव लेकर चले गए। मेमो के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed