फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Malnourished children will drink cow's milk, 64 families apply

गाय का दूध पिएंगे कुपोषित बच्चे, 64 परिवारों ने लगाई अर्जी

Tue, 06 Oct 2020 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Malnourished children will drink cow's milk, 64 families apply
रायबरेली। जिले में मिले कुपोषित बच्चे गाय का दूध पीकर सेहत मंद बनेंगे। पशुपालन विभाग ने कुपोषित बच्चों के परिवार को उनकी अर्जी पर दूध देने वाली गाय मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 64 परिवारों ने गाय की मांग की है, जिसमें चार परिवारों को गाय मुहैया करा दी गईं हैं। इसके लिए परिवारों को हर महीने नौ-नौ सौ रुपये भी विभाग की ओर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पिछले महीने अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया था। अब शासन की मंशा पर कुपोषित बच्चों को सेहत मंद बनाने का काम शुरू किया गया है। कुपोषित बच्चों के लिए गाय के दूध की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके लिए यहां काम भी शुरू हो गया है। कुपोषित बच्चों के माता-पिता की मांग पर उन्हें दूध देने वाली गाय देने की व्यवस्था की जाएगी। अब तक 64 परिवारों ने गाय की मांग की है।
विज्ञापन

इसमें से भीरा गोविंदपुर की मीना, चौसा देवी, उबरनी गांव की पुष्पा, व पुष्पा रानी को पशु पालन विभाग की ओर से गाय मुहैया करा दी गईं हैं। इन परिवारों को गायों के भरण पोषण के लिए नौ-नौ सौ रुपये भी हर महीने मिलेंगे। कुपोषित बच्चों के माता-पिता को गाय पसंद करने का भी मौका दिया जाएगा। अर्जी के साथ ही वे गोशालाओं में पहुंचकर गाय पसंद करेंगे। जो गाय वे पसंद करेंगे, वही गाय उन्हें दे दी जाएगी। जिससे वे गाय को पाल कर दूध पाने के साथ ही उसकी सेवा भी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने कुपोषित बच्चों के लिए गाय के दूध की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अब तक 64 परिवारों ने अर्जी दी है। उन्हें उनकी पसंद पर गाय मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया गया है। गाय लेने वाले परिवारों को नौ-नौ सौ रुपये भी हर महीने अलग से दिए जाएंगे।- डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed