फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Make malnourished children healthy fast: Shuita

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने में लाएं तेजी: शुचिता

Fri, 01 Jan 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Make malnourished children healthy fast: Shuita
रायबरेली। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि मिड-डे-मील और बच्चों को दी जा रही पोषण संबंधी सामग्री का वितरण नियमों के अनुसार किया जाए। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को पोषित आहार देकर उनको सामान्य श्रेणी में लाया जाए। श्रमिक बच्चों के संबंध में श्रम विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए के प्रतिनिधि डॉ. राजीव को सही सूचना न देने पर फटकार लगाई। बाल संरक्षण गृह केंद्र में अनाथ, बेसहारा, असहाय बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय आनापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षिकाएं दीक्षा एप के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाईं तो संबंधित अधिकारी को टीचर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed