फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Maintain school sanitation: AD

स्कूल की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं : एडी

Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Maintain school sanitation: AD
रायबरेली। समाज कल्याण विभाग के अपर निदेशक रजनीश चंद्र बीते दिन यहां पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बछरावां स्थित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल शेषपुर समोधा का निरीक्षण किया। स्कूल परिसर और हॉस्टल का निरीक्षण करके स्कूल में साफ-सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आदर्श ग्राम, तंबाकू निषेध कार्यक्रम, पेंशन, शुल्क प्रतिपूर्ति आदि की प्रगति के बारे में जानकारी ली। शादी अनुदान और सामूहिक शादी कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली और प्रगति में और सुधार लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वे शहर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। वृद्धाश्रम में दवा के साथ ही वृद्धजनों के खाने-पीने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुनीता सिंह, राजकरन, सूरज मौर्या, मुकेश सिंह व आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed