{"_id":"67a9a61a604220c3c20c6e59","slug":"mahakumbh-2025-crowd-of-bathers-slowed-down-speed-of-trains-created-ruckus-by-standing-on-track-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: स्नानार्थियों की भीड़ ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक, ट्रैक पर खड़े होकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: स्नानार्थियों की भीड़ ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक, ट्रैक पर खड़े होकर किया हंगामा
Mon, 10 Feb 2025 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:39 PM IST
सार
Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने वाले स्नानार्थियों की भीड़ ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी दी। बोगियों के दरवाजे न खुलने से यात्रियों ने ट्रैक पर खड़े होकर हंगामा किया।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025: स्नानार्थियों की भीड़ ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के स्नानार्थियों की भीड़ ने रायबरेली में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। ट्रेन में बोगियों के गेट न खुलने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने इंजन के आगे ट्रैक पर खड़े होकर नाराजगी जताई। उन्होंने जमकर हंगामा भी किया। इससे ट्रेनों को देर तक रोकना पड़ा। भीड़ को काबू में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को प्रयागराज की ओर भेजा जाता रहा।
विज्ञापन
जिले के बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार समेत अन्य स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जितनी भी ट्रेनें आईं, उनमें जगह कम रही। शनिवार को देर शाम लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस में जगह बिलकुल नहीं थी, जिससे जिले के रेलवे स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन में घुसने का मौका नहीं मिला। ट्रेन की बोगियों के गेट अंदर से बंद रहे। करीब 10 मिनट रुकने के बाद आगे चली गई। श्रद्धालुओं की भीड़ स्टेशन पर डटी रही।
विज्ञापन
भीड़ इंजन के आगे ट्रैक पर खड़ी हो गई
रात लगभग 10:30 बजे आलमनगर-प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची, जिसमें भी पहले से बोगियां फुल होने से दिक्कत आई। गेट न खुलने पर श्रद्धालुओं की भीड़ इंजन के आगे ट्रैक पर खड़ी हो गई, जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन