फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lucknow Civil Court email received on District Judge's ID; security checks continued for

Lucknow: 'सिविल कोर्ट को बम से उड़ा दूंगा' जिला जज की आईडी पर आई मेल; दो घंटे तक होती रही चेकिंग

Wed, 01 Apr 2026 09:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Apr 2026 09:00 PM IST
सार

लखनऊ के सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow Civil Court email received on District Judge's ID; security checks continued for
कोर्ट में हुई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बार फिर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी जिला जज लखनऊ की अधिकारिक मेल आईडी पर मिली। इसके बाद वजीरगंज पुलिस, बम और डॉग स्क्वॉड ने दो घंटे तक छानबीन की पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ईमेल के जरिये तमिलनाडु में ईडबल्यूएस आरक्षण लागू होने से रोके जाने की मांग की गई।

विज्ञापन


एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि ईमेल में बुधवार दोपहर 12:15 बजे तक सभी को खाली करा लें। जिला जज के चैंबर समेत पूरे कोर्ट परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। बम की खबर से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन

सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया

डॉग स्क्वॉड की मदद से अधिवक्ताओं के कक्ष, कोर्ट रूम, पार्किंग समेत सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कोर्ट परिसर में मौजूद कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के अंत में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) और पाकिस्तान आईएसआई लिखा हुआ था। इसके पहले भी 13 फरवरी, 16 फरवरी और 24 फरवरी को कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 


पहली बार मिली धमकी के मामले में कोर्ट के नाजिर की तहरीर पर वजीरगंज थाने में ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि कोर्ट परिसर की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिस आईडी से मेल आई है उसका पता लगाया जा रहा है। सर्विलांस समेत कई टीमें तफ्तीश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed