फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   loot

महिला को चारपाई में बांधकर नकदी-जेवरात समेत 14 लाख का माल लूटा

Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
loot
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने दो घरों में धावा बोला। एक घर में महिला को चारपाई में बांध दिया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो अंगोछे से मुंह बंद कर दिया। दोनों घरों से बदमाशों ने नकदी-जेवर समेत 14 लाख का माल लूटा। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने घटनाक्रम की पड़ताल की। हालांकि पुलिस इसे लूट के बजाय चोरी की घटना बता रही है।
विज्ञापन

मदनापुर गांव निवासी सविता सिंह के घर को पहले बदमाशों ने निशाना बनाया। सविता घर पर अकेली रहती है। दो-तीन बदमाश मकान की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन

महिला ने आवाज सुनी तो उसकी नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चारपाई से बांध दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की की धमकी देते हुए अंगोछे से मुंह को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के घर से 10 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। इसी गांव के श्रीराम सिंह के घर पर भी बदमाशों ने धावा बोला। यहां से बदमाशों ने तमंचे के बल पर चार लाख के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

घटना से ग्रामीणों में दहशत है। सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मदनापुर गांव में दो घरों में चोरी की घटना की सूचना मिली थी। जल्द चोरों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed