फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lok sabha election 72 year old record broken For first time no party yet announced candidate for Rae Bareli

UP: 72 साल का रिकॉर्ड टूटा... पहली बार किसी पार्टी ने इस सीट के लिए नहीं खोले पत्ते; सभी दलों में संशय बरकरार

Mon, 25 Mar 2024 09:49 AM IST
शाहरुख खान मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Mar 2024 09:49 AM IST
सार

72 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पहली बार रायबरेली सीट पर किसी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं। सभी दलों में प्रत्याशियों को लेकर संशय बरकरार है। 

विज्ञापन
Lok sabha election 72 year old record broken For first time no party yet announced candidate for Rae Bareli
Lok sabha election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसदीय सीट को लेकर 72 साल का रिकॉर्ड टूटा है। अधिसूचना जारी हो चुकी है, लेकिन यह पहला चुनाव है जब किसी भी राजनीतिक दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 1952 से लगातार सभी चुनावों में तिथि घोषणा से पहले प्रत्याशी तय करने वाली कांग्रेस अबकी मौन साधे है। भाजपा, बसपा व अन्य पार्टियों में भी प्रत्याशियों को लेकर संशय बरकरार है। 
विज्ञापन


जिले में 20 मई को मतदान और चार जून को मतगणना होगी। रायबरेली संसदीय सीट पर यह पहला चुनाव है, जिसमें किसी भी पार्टी को लेकर लहर देखने को नहीं मिल रही है। सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद अभी कांग्रेस से प्रत्याशी का इंतजार है। 
विज्ञापन


वर्ष 2019 के चुनाव में प्रदेश में बची इकलौती लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस  में अभी सक्रियता नहीं दिख रही। इस सीट पर सपा ने हर चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है। हर बार यहां से दम दिखाने वाली भाजपा भी इस बार चुनावी घोषणा से पहले प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं तो भाजपा से कई धुरंधर जिले में माहौल बनाने में जुटे हैं, लेकिन टिकट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूर्व मंत्री और ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय के सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने और पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा से भाग्य आजमाने वाली अंजलि मौर्या के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को मजबूती जरूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed