{"_id":"68a61c07f0c7fdbaec0b70b7","slug":"locks-were-found-hanging-in-the-rooms-of-many-doctors-raebareli-news-c-101-1-rai1002-139297-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कई चिकित्सकों के कक्ष में लटकता मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कई चिकित्सकों के कक्ष में लटकता मिला ताला
Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली (रायबरेली)। हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े दस बजे तक कई डॉक्टरों के कमरों में ताले लटके मिले। वहीं सीएचसी अधीक्षक भी मौके पर नहीं मिले।
सीएचसी में अव्यवस्था खत्म नहीं हो पा रही है। हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने अपने प्रतिनिधि मुकेश सिंह को बुधवार को यहां भेजा तो खामियां उजागर हुईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम जब अपने कक्ष में नहीं मिले तो उनसे बात की गई। बताया गया कि मीटिंग होने के कारण वह नहीं आ सके।
जब उनसे चिकित्सकों के मौजूद न होने की जानकारी ली गई तो बताया गया कि एक चिकित्सक मेडिकल अवकाश पर हैं और दूसरे डॉक्टर सप्ताह में केवल तीन दिन आते हैं। उधर एक्सरे रूम में लाइट की व्यवस्था नहीं मिली। एक्सरे रूम में टेक्नीशियन टॉर्च की रोशनी में रिपोर्ट बनाते मिले। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने कहा कि डॉक्टर गैरहाजिर न हो ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। मरीजों को बाहर की दवाएं भी न लिखी जाएं।