फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Locks hang on cooperative society offices; farmers struggle to obtain fertilizer.

Raebareli News: समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान परेशान

Wed, 28 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 28 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Locks hang on cooperative society offices; farmers struggle to obtain fertilizer.
लालगंज के साधन सहकारी संघ में लगा ताला।
नसीराबाद। विकास खंड छतोह की साधन सहकारी समितियों में सचिवों और केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के चलते 22 अक्तूबर से ताले लटके हैं। कांटा भेलिया, परैया नमकसार, बेवल, बारा, नसीराबाद, छतोह, कासिमपुर और जायस नंबर दो की समितियों में कामकाज ठप है। इससे किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। आलू, गेहूं और सरसों की बोआई के समय डीएपी की मांग बढ़ गई है, लेकिन समितियां बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बी-पैक्स कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक संजय तिवारी ने बताया कि सचिव और केंद्र प्रभारी वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मांगें पूरी होने तक समितियों के ताले नहीं खुलेंगे। उधर, सहकारिता विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिला सहकारी तहसील प्रभारी विजय मिश्र ने बताया कि सलोन तहसील के तीनों विकास खंडों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द समितियां खुलेंगी और खाद वितरण सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

निजी दुकानों से खरीद रहे खाद
लालगंज। विकासखंड क्षेत्र की नौ साधन सहकारी समितियों पर भी ताले लटके हैं। सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण बंद है। सरसों की बोआई चल रही है और किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में खाद नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मुकेश त्रिवेदी ने बताया कि हर सीजन में खाद की समस्या सामने आती है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की पैदावार प्रभावित होती है। एडीओ कोऑपरेटिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि सचिवों की हड़ताल के कारण समितियों से खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है।

लालगंज के साधन सहकारी संघ में लगा ताला।

लालगंज के साधन सहकारी संघ में लगा ताला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed