फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lockout banks, five billion turnover stalled

बैंकों में तालाबंदी, पांच अरब का कारोबार ठप

Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lockout banks, five billion turnover stalled
एसबीआई में लगा नोटिस - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर की बैंक शाखाओं में पूरी तरह से तालाबंदी रही। इससे करीब पांच अरब का कारोबार ठप रहा। लेनदेन के लिए बैंक पहुंचे ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बड़े घरानों से बकाया वसूली न किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों की करीब 338 शाखाओं के ताले नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मुकेश सिन्हा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 338 बैंकों में पूरी तरह से हड़ताल रही। शहर से लेकर देहात क्षेत्र की बैंकों में तालाबंदी होने से ग्राहकों को परेशानी हुई और करीब पांच अरब का कारोबार ठप रहा।

बैंकों के शटर बंद होने से लेनदेन करने पहुंचे ग्राहक निराश हुए। कुछ ग्राहक तो इस उम्मीद के साथ बैठे रहे कि बैंक खुलेगा। दोपहर तक बैठे रहे और फिर मायूस होकर लौट गए। बैंक अधिकारी और कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर रहे। सभी ने बैंकों के सामने और फिर पंजाब नेशनल बैंक से सुपर मार्केट तक जुलूस निकाला। यहां पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव मो. अयाज और रमेश आश्रित ने कहा कि बैंकों का मर्जर (आपस में मिलाने) का प्रयास किया जा रहा है, जो गलत है। तीन लाख करोड़ रुपया बड़े घरानों बकाया है।


उसे छिपाने के लिए ही बैंकों को आपस में मिलाने की साजिश रची जा रही है। इसी का विरोध किया जा रहा है। अशोक सोनकर, शिशिर श्रीवास्तव, संजू यादव, अजय कुमार, शिप्रा श्रीवास्तव, विवेक दीक्षित, शकील अहमद, आरबी सिंह, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, दिवाकर आदि का कहना था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाए, वरना इसका विरोध होता रहेगा। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव मो. अयाज का कहना है कि एक दिनी हड़ताल सफल रही। करीब पांच अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed