फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lockout at 56 purchasing centers of PCF

पीसीएफ के 56 क्रय केंद्रों पर तालाबंदी, किसानों का भुगतान फंसा

Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lockout at 56 purchasing centers of PCF
रायबरेली। जिले में पीसीएफ के 56 धान क्रय केंद्रों पर तालाबंदी होने से किसानों का भुगतान फंस गया है। किसानों का धान तौलकर उसे मिल भेज दिया गया, लेकिन फीडिंग का काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन

अब फीडिंग कराने के लिए किसान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें जवाब मिल रहा है कि पोर्टल बंद हो गया है। अब फीडिंग नहीं हो पाएगी। पीसीएफ के अधिकारी फोन भी बंद कर लिए हैं। अब परेशान कृषक कहां जाएं, यह उन्हें नहीं सूझ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 28 फरवरी तक धान खरीद का कार्य किया जाना है। किसानों का धान तौल कराने के लिए पीसीएफ ने जिले में 56 क्रय केंद्र खोले थे।
तय समय से पहले ही पीसीएफ के सभी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इससे किसानों की मुसीबत बढ़ गई। दरअसल किसानों का धान तौल तो उस समय लिया गया, लेकिन किसानों के नाम पते की फीडिंग पोर्टल पर नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडिंग न होने से किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। किसान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जहां केंद्र प्रभारी से उनकी कहासुनी भी हो रही है। पोर्टल बंद होने से केंद्र प्रभारियों ने फीडिंग करने से खड़े हाथ कर दिए हैं।
1.66 लाख मीट्रिक टन अब तक खरीद
जिले में इस बार एक लाख 76 हजार 700 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष अब तक एक लाख 66 हजार मीट्रिक धान खरीदा जा चुका है। अधिकारियों का दावा है कि समय से पहले ही धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। किसानों का भुगतान कराया जा रहा है।
ऊंचाहार में डेढ़ सौ किसानों का भुगतान
ऊंचाहार। ब्लॉक क्षेत्र में साधन सहकारी समिति लिमिटेड रामसांडा, साधन सहकारी समिति लिमिटेड किशुनदासपुर, साधन सहकारी समिति मतरौली, अरखा, जबकि रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रोहनियां में पीसीएफ ने क्रय केंद्र खोला था।
शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई है। पीओएस मशीन पर धान की फीडिंग ठप है। इससे दोनों ब्लॉकों के लगभग डेढ़ सौ किसानों का भुगतान फीडिंग न होने से नहीं हो पा रहा है। किसान अमर बहादुर यादव, अनुज दुबे, प्रदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि धान सरकारी क्रय केंद्र पर बेच दिया। लगभग 15 दिन से केंद्र के चक्कर लगाने के बावजूद फीडिंग नहीं हो पाई।
केंद्र प्रभारी पोर्टल बंद होने की बात कहकर फीडिंग करने से इंकार कर रहे हैं। भुगतान न होने से परेशानी हो रही है। उधर, मतरौली केंद्र प्रभारी विद्याशंकर तिवारी ने बताया कि पोर्टल बंद कर दिए जाने से फीडिंग का काम नहीं हो पा रहा है। इस वजह से दिक्कत आ रही है।

धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने पर पीसीएफ के केंद्रों पर धान तौल बंद की गई है। पीसीएफ के केंद्रों पर फीडिंग न कराए जाने का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो अधिकारियों से बात करके किसानों का भुगतान कराया जाएगा। वहीं अन्य केंद्रों पर तौल अभी चल रही है। 15 फरवरी तक धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
रामानंद जायसवाल, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed