फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   lockdown start in district

जिले में आज से लॉकडाउन, सीमाएं सील

Tue, 24 Mar 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown start in district
रायबरेली। कोरोना वायरस को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू के बाद बुधवार से तीन दिन तक लॉकडाउन शुरू हो गया है। 27 मार्च तक इमरजेंसी को छोड़ किसी को भी घर से निकलने की छूट नहीं होगी। उल्लंघन करने पर केस दर्ज होगा। मंगलवार को अघोषित लॉकडाउन रहा। किराना, दवा, सब्जी की दुकानें छोड़ सबकुछ बंद रहा।
विज्ञापन

बुधवार से जिले की सीमाओं को सील रखा जाएगा। थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। लॉकडाउन को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाई। जनता कर्फ्यू सफल होने के बाद पिछले दो दिन से बाजारों में अघोषित लॉकडाउन दिख रहा है।
विज्ञापन

वाहनों का संचालन बंद है। मॉल्स और शॉपिंग सेंटरों में ताले लटके हैं। मंगलवार को मेडिकल स्टोर, किराने और सब्जियों की दुकानों ही खुली रहीं। पान की गुमटियों को पुलिस ने पहुंचकर बंद करवा दिया। यहां तक चाय की दुकानें तक बंद रहीं। सड़क पर ज्यादा भीड़ भी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जिले में बुधवार से लॉकडाउन का घोषणा कर दी। लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों को सभी को मानने के आदेश दिए गए हैं। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बिना पूछताछ के किसी को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। वार्डर पर चिकित्सीय टीमें भी सेहत जांचने के लिए मौजूद होंगी।
पार्क भी बंद कराए गए, मॉर्निंग वॉक पर पाबंदी
डीएम ने आगामी 27 मार्च तक सभी पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ रोकने के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। लोगों को मॉर्निंग वॉक पर भी न जाने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने अपील की है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक सेवाएं जिला प्रशासन मुहैया करवाएगा।
जरूरतमंदों को पूछताछ के बाद जाने दिया जाएगा
लॉकडाउन के दौरान तीन दिन तक इमरजेंसी व जरूरतमंद लोगों को रोका नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस रास्ते में जानकारी जरूर लेगी। जानकारी लेने के बाद किसी को आगे जाने से रोका नहीं जाएगा। लोगों को घर से बाहर निकलने का कारण पुलिस को बताना होगा। रोजमर्रा की वस्तुओं के वाहनों को भी पुलिस नहीं रोकेगी।
24 घंटे खुलेंगे दोनों कंट्रोल रूम, समस्या की सूचना दें
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीएमओ कार्यालय व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय में भी कंट्रोल रूम खोला गया है। एडीएम के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0535-2203320 और सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 0535-2208145 पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय समस्या का सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य व प्रशासन की टीम उसके घर पर पहुंचेगी। मरीजों को घर से लाकर अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा।

तीन दिन के लिए जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। शासन से मिले निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। लोग घरों से बाहर न निकले। लोगों को घर पर ही राशन, गैस, मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए पूरी व्यवस्था कराई गई है। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें लगाया गया है। इमरजेंसी व जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकले। पुलिस को अपनी समस्या बतानी होगी।
-शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed