फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Line to deposit invoices in banks, push pushed

बैंकों में चालान जमा करने को लाइन, धक्कामुुक्की

Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Line to deposit invoices in banks, push pushed
रायबरेली में बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए चालान फार्म जमा करने के लिए एसबीआई सुपर मार्केट में लग - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पंचायत चुनाव में ताल ठोंकने से पहले प्रत्याशियों को बैंकों में चालान जमा करने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। होली पर्व के बाद बुधवार को बैंकों में चालान जमा करने के लिए दावेदारों के बीच न सिर्फ कहासुनी, बल्कि खूब धक्कामुक्की हुई। आलम ये रहा कि बैंक परिसर से सड़क तक दावेदारों की लाइन लगी रही। घंटों बीतने के बाद भी नंबर नहीं आया तो कुछ उम्मीदवार थककर जमीन पर बैठ गए। बाद में जाकर फिर लाइन में लग गए। कई ऐसे उम्मीदवार रहे, जो भीड़ देखकर ही इस उम्मीद के साथ लौट गए कि कल आकर चालान जमा करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव का मतदान होना है। इसके लिए तीन, चार अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके पहले प्रधान, डीडीसी, बीडीडी, ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के उम्मीदवारों को बैंकों में चालान जमा करना है। इसके लिए महराजगंज तहसील, डलमऊ तहसील में बैंक ऑफ बड़ौदा, जबकि रायबरेली शहर के अलावा अन्य तहसीलों में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में चालान जमा करना है। शहर के सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चालान जमा करने के लिए बुधवार को दावेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ इस कदर रही कि बैंक के साथ सड़क तक दावेदारों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

यह हाल तब रहा, जब चालान जमा करने के लिए बैंक में पांच काउंटर खोले गए थे। एक दावेदार को दो या फिर तीन घंटे लाइन में लगने के बाद चालान जमा करने के लिए नंबर आ रहा था। दावेदारों के बीच आपस में धक्कामुक्की और कहासुनी होती रही। कुछ ऐसे उम्मीदवार रहे, जो धूप में खड़े रहे। भीड़ के बावजूद बैंक की तरफ से व्यवस्था के नाम पर खानापूरी की गई। इससे दावेदारों को परेशान होना पड़ा। कमोवेश यही हाल अन्य तहसील की बैंकों में चालान जमा करने को रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान 75 हजार तो डीडीसी प्रत्याशी खर्च करेंगे 1.50 लाख
सदस्य ग्राम पंचायत के नाम निदेशन का मूल्य 150 रुपये व जमानत धनराशि 500 रखी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य का प्रत्याशी अधिकतम 10,000 रुपये खर्च कर सकता है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र 300 रुपये में मिलेगा व जमानत धनराशि 2000 जमा करनी होगी। प्रधान पद का प्रत्याशी पूरे चुनाव में अधिकतम 75,000 रुपये खर्च कर सकता है। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए परचा 300 व जमानत धनराशि 2000 रखी गई है। बीडीसी प्रत्याशी भी प्रधान की तरह 75,000 रुपये खर्च कर सकता है। सदस्य जिला पंचायत पद के लिए नामांकन पत्र 500 रुपये में लेना होगा। जमानत धनराशि 4000 रुपये और अधिकतम व्यय सीमा 1,50,000 रुपये रखी गई है। यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग से है तो उन्हें नाम निर्देशन पत्र का मूल्य तथा जमानत की धनराशि आधी जमा करनी होगी।

पंचायत चुुनाव लड़ने वाले दावेदारों के चालान जमा करने के लिए बैंकें पहले से ही निर्धारित कर दी गई हैं। शहर के सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पांच काउंटर खोलकर चालान जमा कराया जा रहा है। चूंकि एक पद के लिए कई दावेदार चालान जमा करने पहुंच रहे हैं। इसलिए भीड़ लग रही है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि दावेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनका चालान जल्द जमा कराया जा सके। -विजय शर्मा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed