{"_id":"5ef8d0e58ebc3e42fc599b74","slug":"lightning-throughout-the-day-two-lakh-people-are-suffering-raibaraily-news-lko5281389151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही दिन भर बिजली, बेहाल रहे दो लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही दिन भर बिजली, बेहाल रहे दो लाख लोग
विज्ञापन

- सुबह नौ बजे हो गई कटौती, फिर शाम को छह बजे आई
- गदागंज, जमुनापुर व उतरपारा सब स्टेशन से जुड़े गांव प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे वैसे बिजली व्यवस्था पर भी बेपटरी होती जा रही है। आए दिन कहीं तार टूट रहे है तो कहीं उपकरण फुंक रहे हैं। रविवार की सुबह से विद्युत उपकेंद्र गदागंज, जमुनापुर और उतरपारा की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे तीनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब दो लाख से अधिक लोग बिजली के बिना बेहाल रहे। शाम को छह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
गदागंज के फीडरों में तकनीकी खराबी के चलते समस्या आई थी। डलमऊ ट्रांसमिशन से निकली 33 केवी लाइन से गदागंज, जमुनापुर के अलावा उतरपारा उपकेंद्र जुड़े है। सुबह करीब नौ बजे बत्ती गुल हो गई। इससे दो लाख से ज्यादा आबादी को बिजली समस्या से जूझना पड़ा। प्रतिदिन दोपहर में 12 से बजे तक बिजली आ जाती थी। इस वजह से लोगों को कुछ राहत मिल जाती है। रविवार को पूरा दिन बत्ती गुल हो गई। दोपहर में बिजली नहीं आने से लोग फोन मिलाना शुरू किया तो उपकेंद्र के कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे पाए।
इनसेट
मोबाइल नेटवर्क भी रहा गायब
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गदागंज कस्बे में लगा बीएसएनएल का टॉवर जब बिजली रहती है, तभी लोग बात कर पाते है। बिजली जाते ही मोबाइल का नेटवर्क भी गायब हो जाता है। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ा। उपभोक्ता रमेश कुमार, शिवशंकर, रामसिंह, दीना यादव ने बताया कि सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर बीएसएनएल के हैं। नेटवर्क नहीं होने से अधिकारियों से भी बात नहीं हो पाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इनसेट
धान की रोपाई का काम प्रभावित
रायबरेली। दो दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप निकलने के चलते खेतों में सूख रहे है। धान की रोपाई का काम चल रहा है, लेकिन बिना पानी के यह संभव नहीं है। बिजली नहीं होने से धान की रोपाई का काम भी प्रभावित रहा। किसान रामदयाल, रतीपाल, हरिकिशन यादव ने बताया कि ज्यादातर किसान नलकूप के सहारे ही धान की रोपाई करते हैं। बिजली नहीं आने से धान की रोपाई काम भी प्रभावित रहा।
-----वर्जन----------
गदागंज के फीडरों में कुछ समस्या थी। इस वजह से आपूर्ति प्रभावित रही। दिन में कई घंटे रोस्टिंग हुई। इस वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा कोई कटौती नहीं की गई।
- तेजनारायण, अवर अभियंता