{"_id":"605783b08ebc3ec3982c8fe8","slug":"light-raibaraily-news-lko5707116101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग, अंधेरे में 50 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग, अंधेरे में 50 हजार आबादी
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के गोदवारा में नवनिर्मित भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में रविवार शाम आग लग गई। इससे करीब 50 हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद अवर अभियंता व कर्मचारियों ने उपकेंद्र में जल रहे केबल व अन्य उपकरणों की आग बुझाई।
आग लगने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस उपकेंद्र से 2018 में बिजली आपूर्ति शुरू हुई थी। बिजली नहीं आने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र भुएमऊ से लोधवारी, जरौला, भुएमऊ, मुलिहामऊ, रुस्तमपुर, रूपामऊ, राघनपुर, बंदरामऊ, मोहगवां, चकरार, मोनई, रतंसीपुर, नाथुआपुर, गोविंदपुर, राही आदि गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।
रविवार शाम बिजली आपूर्ति चल रही थी तभी अचानक इनकमिंग पैनल में आग लग गई। इससे उपकरण जलने लगे। इससे उपकेंद्र से निकले चार फीडरों भुएमऊ, रुस्तमपुर, लोधवारी, गोंदवारा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फीडरों से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। विद्युत उपकेंद्र का निर्माण 2018 में पूरा हुआ था। निर्माण के बाद एक बार भी उपकरणों का मेंटेनेंस नहीं कराया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण रामकुमार, संतोष कुमार, राजू यादव, संदीप कुमार, शिवचरन ने बताया कि बिजली न आने से रात अंधेरे में बितानी पड़ी। गर्मी और मच्छरों से नींद हराम रही।
उधर, अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इनकमिंग पैनल जलने से आपूर्ति बंद हुई। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सोमवार तक आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।