{"_id":"690519b2176a06bff60347a3","slug":"lawyers-create-ruckus-threaten-to-boycott-elections-raebareli-news-c-101-1-slko1031-143950-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वकीलों का हंगामा, चुनाव बहिष्कार की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वकीलों का हंगामा, चुनाव बहिष्कार की दी धमकी
Sat, 01 Nov 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के पहले ही शुक्रवार को वकील दो खेमे में बंटे नजर आए। एक खेमे के वकीलों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और चुनाव बहिष्कार की धमकी दी। सभी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और एल्डर्स कमेटी के गठन में हुई मनमानी पर नाराजगी जताई गई। दूसरे खेमे के वकीलों ने दावा किया कि चुनाव के लिए पहले तीन परचे बिके हैं।
रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए चुनाव आगामी 14 नवंबर को होना है। इसके लिए चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कराई गई। चुनाव से पहले ही एक खेमे के वकील विरोध में उतर आए। शेखर शुक्ला, मोहित सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, करुणाशंकर त्रिपाठी, सुजीत सोनी, चंद्रकेश मौर्य, शिवकुमार मौर्य, ऋषि श्रीवास्तव, रचित श्रीवास्तव आदि ने हंगामा करते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
सभी का कहना था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। एल्डर्स कमेटी का गठन भी नियमों के विपरीत हुआ है। हम लोग चुनाव में भाग नहीं लेंगे। उधर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन तीन परचे बिके हैं। तय समय पर चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी।