{"_id":"687fe55907aab0b9820ebc09","slug":"lathi-sticks-were-used-in-a-dispute-over-building-a-fence-12-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137582-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मेड़ बांधने के विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मेड़ बांधने के विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 घायल
Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सिरसी गांव में मेड़ बांधने के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें छह महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव निवासी दुर्गा प्रसाद व अशोक कुमार के बीच काफी समय से खेत की मेड़ बांधने को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह दोनों पक्ष दावा करने लगे कि उनके खेत में मेड़ बंधी है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
मारपीट में एक पक्ष से दुर्गा प्रसाद, उनकी पत्नी रानी देवी के अलावा सोनी, प्रिया, दिलीप कुमार और दूसरे पक्ष से अशोक कुमार, आशा देवी, बृजेश कुमार, रूबा, राजकली, गुडि़या, कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दुर्गा प्रसाद, रानी, अशोक कुमार व आशा देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।