{"_id":"68b89bded917ccc7690e36cc","slug":"land-fixed-for-cm-model-school-raebareli-news-c-101-1-slko1034-140197-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सीएम मॉडल स्कूल के लिए जमीन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सीएम मॉडल स्कूल के लिए जमीन तय
Thu, 04 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की सभी छह तहसीलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खुलेगा, जिसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के बच्चे एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे। इन स्कूलों के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सदर तहसील में भूमि पूजन कराया जा चुका है। महराजगंज तहसील में पिछले महीने जमीन तलाश कर प्रस्ताव भेज दिया गया था। अब डलमऊ और ऊंचाहार तहसील में भी जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। अभी लालगंज और सलोन तहसील में जमीन की तलाश चल रही है। जल्द जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही जा रही है।
डलमऊ तहसील के अंतर्गत सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल के लिए ग्राम डलमऊ में जमीन चिह्नित की गई है, जिसका क्षेत्रफल 20240 वर्ग मीटर है। यह जमीन तहसील मुख्यालय से एक किमी दूर है और करीब 300 मीटर दूर रायबरेली-फतेहपुर मार्ग बना है। ऊंचाहार तहसील में मॉडल स्कूल के लिए कंदरावां ग्रामसभा में जमीन तलाशी गई है। चिह्नित की गई जमीन का क्षेत्रफल 27590 वर्ग मीटर है, जो तहसील मुख्यालय से सात किमी और रायबरेली-प्रयागराज मार्ग से छह किमी दूर है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों तहसीलों में चिह्नित की गई जमीन के प्रस्ताव महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेज दिए हैं। अभी लालगंज और सलोन तहसील क्षेत्र में भूमि चिह्नित नहीं हो सकी है। जमीन तलाश करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
महराजगंज में पहले ही चिह्नित हो गई जमीन
महराजगंज तहसील में पिछले महीने ही जमीन की तलाश पूरी कर ली गई थी। यह जमीन बछरावां विकास क्षेत्र के सुदौली गांव में चिह्नित की गई है, जो जूनियर हाईस्कूल सुदौली के नाम दर्ज है। इस जमीन का क्षेत्रफल 41460 वर्ग मीटर है, जो बछरावां ब्लाॅक मुख्यालय से 12 किमी और मुख्य मार्ग से छह किमी दूर है। भूमि चिन्हांकन पर जिला प्रशासन का अनुमोदन मिलने के बाद महानिदेशक को प्रस्ताव भेज दिया गया। उच्चाधिकारियों के स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ही चिह्नित भूमि पर स्कूल बनाने का फैसला लिया जाएगा।
सदर के बेलाभेला में हो चुका भूमि पूजन
जिले में सबसे पहले सदर तहसील क्षेत्र में जमीन की तलाश पूरी की गई थी। यह भूमि राही विकास क्षेत्र के ग्रामसभा बेलाभेला स्थित हमीरमऊ गांव में खोजी गई थी, जहां जून महीने में भूमि पूजन भी कराया जा चुका है। सदर में जमीन की तलाश के लिए करीब डेढ़ साल से प्रक्रिया चल रही थी। इस विद्यालय को बनाने के लिए कम से कम पांच एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ जमीन की जरूरत होती है। जमीन चिह्नित होने के बाद पिछले वर्ष प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्कूल बनाने की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को दी गई है।
एक साथ पढ़ सकेंगे डेढ़ हजार विद्यार्थी
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में एक साथ 1500 बच्चे पढ़ सकेंगे। इसमें प्री-प्राइमरी के साथ कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी। विद्यालय में 30 कमरे बनेंगे। विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग की शिक्षा दी जाएगी। प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था रहेगी। प्रार्थना स्थल, क्रीड़ा स्थल, ओपन जिम, सामान्य एवं दिव्यांग शौचालय, झूले, इंसीनरेटर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।