{"_id":"5815ef264f1c1b1f66bc20df","slug":"lamps-decorated-courtyard-house-a-splash-of-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों से सजे घर-आंगन, आतिशबाजी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों से सजे घर-आंगन, आतिशबाजी की धूम
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 30 Oct 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में दीपावली पर आतिशबाजी छुड़ाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावाली पर रविवार को धुंधलका होते ही नगर, बाजार से लेकर गांव दीपों और झालरों की रोशनी से नहा उठे। लोग दीपावली के जश्न में डूबे नजर आए। तुलसी के पौधे के नीचे, खेतों, कुंओं, हैंडपंपों, कृषि यंत्रों, जानवरों की नांदों, मंदिर और दूसरे धर्म स्थलों पर दीपों की जगमग देखने लायक रही।
मकानों-दुकानों और दफ्तरों पर रंग-बिरंगी झालरें सुंदर आभा बिखेरती रहीं। आतिशबाजी से आकाश फुलझड़ियों से रंग बिरंगा होता रहा। शुभ मुहूर्त में गृहस्थों ने घरों और व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। पटाखों के शोर मध्य रात्रि तक गूंजते रहे। इससे पूर्व लोगों ने दिन भर पूजन सामग्री ओर आतिशबाजी की खरीदारी की।
शहर से लेकर गांव तक दीपावली की धूम रही। घर और प्रतिष्ठानों को लोगाें ने बिजली के झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही बिल्डिंगें झालरों की रोशनी जगमगा उठी। सुबह से ही पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। घरों में लोगाें ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं ने पकवान बनाए। शाम को मुहूर्त शुरू होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा की गई। सभी लोगों ने पूरे विधिविधान से लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। वहीं सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीण अंचलों में भी रोशनी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।
दीपावली पूजा समाप्त होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। हर तरफ पटाखों की गूंज रही। फुलझड़ी, चकरगिन्नी, अनार तो किसी ने बम दगाकर लुत्फ उठाया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगाें ने एक-दूसरे दीपावली की बधाई भी दी।
दीपावली का उत्साह व्हॉट्सअप और फेसबुक पर भी खूब देखने को मिला। सुबह से ही मैसेज का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को मैसेज भेजकर बधाई दी। मोबाइल तो कोई लैपटॉप पर व्यस्त रहा। दूरदराज रहने वाले रिश्तेदारों को लोगों ने मैसेज के माध्यम से बधाई दी। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान की ओर से रविवार को बाल गृह खोर में गरीबों बच्चों संग दीपावली मनाई गई। संस्थान की ओर से बच्चों को मिठाई, फल, बिस्किट, टॉफी, केके, पटाखा आदि वितरित किए। इस मौके पर अध्यक्ष उमेश सिकरिया, प्रदीप सिंघल, विष्णु मुरारका, राधा रमण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।