Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lalganj: Paddy will be purchased at seven centers

लालगंज : सात केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Wed, 29 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lalganj: Paddy will be purchased at seven centers
लालगंज। धान खरीद की तैयारी पूरी हो गई है। विपणन विभाग ने सात धान क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू करने की घोषणा की है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन


विपणन निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान किसी भी नजदीकी सीएससी केंद्र से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें केंद्र से टोकन जारी किया जाएगा। इसके आधार पर वे अपनी उपज केंद्र पर बेच सकेंगे। विपणन विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर ई पॉस मशीनों की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी परिसर स्थित विपणन विभाग के दो क्रय केंद्रों के अलावा मंडी समिति से संबद्ध एक केंद्र खोला गया है। इसके अलावा मलकेगांव, खजूरगांव, इब्राहिमपुर और पाहो गांव में भी धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र प्रभारी सुनीता ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज को पूरी तरह सुखाकर और साफ करके केंद्र पर लाएं, जिससे नमी की वजह से खरीद में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed