{"_id":"61a51baadc0d83055307a32c","slug":"laborer-dies-in-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko6066759152","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में एक श्रमिक की मौत हो गई। वह दो लोगों के साथ बाइक से निकला था। उसके भाइयों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं साथियों ने बताया कि बाइक से गिरकर घायल होने से युवक की जान गई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़िया गांव निवासी राममनोहर (23) अपने दो साथियों के साथ रविवार की शाम बाइक से मैनहा चौराहा गया था। देर रात साथियों ने उसे लहूलुहान हालत में घर पहुंचाया। घर वाले उसे अस्पताल पहुंचाते, इसके पहले ही राममनोहर की मौत हो गई। साथियों ने बताया कि नेवढिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से राममनोहर गिरकर घायल हो गया था।
राममनोहर के भाई सोहन व रामदेव ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या किए जाने आशंका जताई। भाइयों ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर पता किया तो किसी ग्रामीण ने बाइक से गिरने की बात नहीं बताई। उसने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। राममनोहर अभी अविवाहित था जो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से मां बदाला समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।